Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केजरीवाल का सवाल, कौन हो गुजरात का नया मुख्यमंत्री?

हमें फॉलो करें केजरीवाल का सवाल, कौन हो गुजरात का नया मुख्यमंत्री?
, शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (11:54 IST)
सूरत। आप के राष्‍ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के लोगों से सवाल किया कि राज्य का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होना चाहिए?
 
केजरीवाल ने एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जारी कर लोगों से 3 नवंबर को शाम 5 बजे तक सुझाव मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि हम परिणामों की घोषणा 4 नवंबर को करेंगे।
 
केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव के लिए कमर कस चुके हैं। वे जल्द ही राज्य में सीएम पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेंगे।
 
चुनाव आयोग गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान 1 नवंबर को कर सकता है। बताया जा रहा है कि चुनाव 2 चरणों में होंगे और चुनाव परिणामों की घोषणा 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ ही की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि आप चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही राज्य में अपने सीएम उम्मीदवार का ऐलान कर देती है। पंजाब में पार्टी ने भगवंत मान को अपना सीएम उम्मीदवार बनाया था। उनके नेतृत्व में पार्टी ने चुनावों में बड़ी जीत हासिल की थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के भाव पूर्व यथावत बरकरार, जानें देश के महानगरों में क्या हैं दाम?