Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा ने जारी नहीं किया घोषणापत्र, क्या बोले राहुल गांधी...

हमें फॉलो करें भाजपा ने जारी नहीं किया घोषणापत्र, क्या बोले राहुल गांधी...
नई दिल्ली , शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (10:55 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव वाले राज्य गुजरात के लिए घोषणापत्र के साथ सामने नहीं आकर उसने राज्य के लोगों के प्रति अविश्वसनीय अनादर दर्शाया है। राज्य में नौ दिसंबर को पहले चरण में 89 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। दूसरा चरण का मतदान 14 दिसंबर को है।
 
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'भाजपा ने गुजरात के लोगों के प्रति अविश्वसनीय अनादर दर्शाया है। प्रचार अभियान खत्म हो गया लेकिन लोगों के लिए अब तक घोषणापत्र का उल्लेख नहीं है। गुजरात के भविष्य के प्रति कोई दृष्टि या विचार सामने नहीं रखे गए।'
 
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जुमले का इस्तेमाल करना ही उसका (भाजपा का) घोषणापत्र है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिकी सेना में समलैंगिकों की भर्ती पर लगेगी पाबंदी