Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा दफ्तर पर पाटीदारों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हमें फॉलो करें भाजपा दफ्तर पर पाटीदारों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
सूरत , शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (09:40 IST)
सूरत। सूरत के वराछा में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के लोगों ने गुरुवार को भाजपा दफ्तर पर जमकर हंगामा किया। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। 
 
भाजपा उम्मीदवार के कार्यालय के बाहर पास के कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी की। मामला बिगड़ा तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने इस संबंध में 25 पास कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

इसके बाद वराछा पुलिस थाने का पाटीदारों ने किया घेराव किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। 
 


कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात के सूरत में पाटीदारों पर आधी रात को लाठीचार्ज किया गया। कल मूर्ख कह रहे थे... आज मार रहे हैं? सम्मान पर ठेस के बाद अब शारीरिक चोट? भाजपा पाटीदारों से बदला ले रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, सीरिया में सेना घटाएगा रूस