Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सत्ता में बैठे लोगों ने बहुत उड़ाया मजाक, लोगों ने राहुल को स्वीकारा : शरद पवार

हमें फॉलो करें सत्ता में बैठे लोगों ने बहुत उड़ाया मजाक, लोगों ने राहुल को स्वीकारा : शरद पवार
मुंबई , शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (07:51 IST)
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने गुजरात में माहौल सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ होने का दावा किया और कहा कि लोगों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘स्वीकार’ करना शुरू कर दिया है जो कि उनकी रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ में दिखाई दिया है।
 
पवार ने कहा, 'सत्ता में बैठे लोगों द्वारा राहुल का बहुत मजाक उड़ाया गया। लेकिन आज इसका ठीक उल्टा हो रहा है। लोग अब उन्हें स्वीकार कर रहे हैं और उनकी रैलियों में भारी भीड़ देखी जा सकती है।'
 
राहुल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए तेज अभियान चला रहे हैं। यहां अगले महीने चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि पूरा माहौल भाजपा के खिलाफ है। लेकिन धन- बल और केन्द्र में बैठी सरकार कुछ भी संभव करा सकती है। इसलिए चुनाव से पहले वहां राजनीतिक परिदृश्य के बारे में कुछ भी नहीं कहा सकता। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, वरिष्ठ नागरिकों को अब घर पर मिलेगी बैंकिंग सुविधाएं