Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात में प्रथम चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन

हमें फॉलो करें गुजरात में प्रथम चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन
अहमदाबाद , गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (07:49 IST)
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज शाम समाप्त हो जाएगा। इस चुनाव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व के लिए एक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।
 
इस चरण में विधानसभा की 182 सीटों में से 89 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों में चुनाव होगा। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 977 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। मतदान नौ दिसम्बर को होगा।
 
अरब सागर तट पर स्थित सौराष्ट्र में राज्य के 11 जिले आते है। कच्छ सबसे बड़ा जिला है जिसमें 10 तालुक, 939 गांव और छह नगर पालिकाएं आती है।
 
राज्य में वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनावों में सौराष्ट्र और कच्छ की 58 सीटों में से भाजपा ने 35 सीटें जीती थी और कांग्रेस ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी। शेष तीन सीटों में से दो सीटें गुजरात परिवर्तन पार्टी और एक सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जीती थीं।
 
इस चरण के लिए हुए चुनाव प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री ने लगभग 14 रैलियों को संबोधित किया था जबकि राहुल ने सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में सात से अधिक दिन बिताए थे और कई सभाओं को संबोधित किया था। दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 14 दिसम्बर को होगा और मतगणना 18 दिसम्बर को होगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुतिन 2018 में फिर लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव