Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात चुनाव : गुटबाजी के कारण अटकी कांग्रेस की सूची

हमें फॉलो करें गुजरात चुनाव : गुटबाजी के कारण अटकी कांग्रेस की सूची
अहमदाबाद , रविवार, 19 नवंबर 2017 (21:22 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में पहले चरण के चुनाव के लिए पर्चा भरने के लिए भले ही दो दिन का वक्त बचा है, लेकिन कांग्रेस ने अब भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। पार्टी आरक्षण की मांग के बीच जटिल जातिगत संतुलन साधने के साथ ही आंतरिक गुटबाजी से भी जूझ रही है।
 
पार्टी की पहली सूची के रात तक आने की उम्मीद है। आज ही पीएएएस नेताओं और कांग्रेस नेताओं के बीच बैठक निर्धारित है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने ज्यादा जानकारी दिए बगैर कहा कि हमारी सूची आज घोषित की जाएगी।
 
हार्दिक पटेल के नेतृत्व वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) ने कांग्रेस कोटे से 20 सीटों की मांग कर रही है। अल्पेश ठाकोर के नेतृत्व वाले ओबीसी समूह ने 12 सीटों की मांग रखी है। यही वजह है कि कांग्रेस की सूची आने में विलंब हो रहा है। ठाकोर ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
 
इसके साथ ही पार्टी की प्रदेश इकाई में गुटबाजी और आंतरिक कलह को भी उम्मीदवारों के अंतिम चयन में हो रही देरी की वजह बताया जा रहा है। इसके उलट सत्ताधारी भाजपा ने 182 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए दो सूचियां जारी कर 106 उम्मीवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
 
टिकटों को लेकर हो रही बातचीत के जानकार एक कांग्रेस नेता ने कहा कि सीटों के आवंटन का मामला आज हल हो जाएगा। पार्टी सूत्रों ने कहा, पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी करने में विलंब पीएएएस और कांग्रेस के बीच सीटों की मांग को लेकर चर्चा हो रही है। पीएएएस ने 20 सीटों की मांग की है जबकि अल्पेश ठाकोर के नेतृत्व वाले ओबीसी समूह ने 12 से 15 सीटों पर दावा किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिम्बाब्वे : सत्तारूढ़ दल ने मुगाबे को अध्यक्ष पद से हटाया, एमर्सन नांगाग्वा बने अध्यक्ष