Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात चुनाव : भाजपा की तीसरी सूची, 28 उम्मीदवार घोषित

हमें फॉलो करें गुजरात चुनाव : भाजपा की तीसरी सूची, 28 उम्मीदवार घोषित
, सोमवार, 20 नवंबर 2017 (14:40 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के लिए सोमवार को अपनी तीसरी सूची जारी कर दी, जिसमें 28 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसके साथ ही पार्टी अब तक 134 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज 28 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। भाजपा इससे पहले अपनी पहली सूची में 70 और दूसरी सूची में 36 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।
 
गुजरात में दो चरणों में 9 एवं 14 दिसंबर को मतदान होने हैं। इसमें पहले चरण में 19 जिलों के 89 निर्वाचन क्षेत्रों और दूसरे चरण में 14 जिलों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है। मतगणना 18 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ की जाएगी।

भाजपा की तीसरी सूची- 
1. अबदासा : छबीलभाई पटेल
2. मांडवी से वीरेन्द्रसिंह जाड़ेजा
3. रापर से पंकज भाई मेहता
4. दसाड़ा : रमणभाई वोरा
5. ध्रांग्रध्रा : जयरामभाई धनजीभाई सोनगरा
6. मोरबी : कांतिभाई अमृतिया
7. राजकोट पूर्व : अरविंदभाई रैयाणी
8. राजकोट दक्षिण : गोविंदभाई पटेल
9.  राजकोट ग्रामीण : लाखाभाई सागठीया
10. जामनगर दक्षिण : आरबी फलदू
11. वीसावदर : किरीटभाई
12. केशोद : देवाभाई पूजाभाई मालम
13. कोडिनार से प्रो. डॉ. रामभाई वाढेर
14.सावरकंडला : कमलेशभाई कानाणी
15. तलाजा : गौतमभाई गोपालभाई चौहाण
16. गारियाधर : केशुभाई हिरजीभाई नाकराणी
17. पालीताणा : भीखाभाई बारैया
18. बोटाड : सौरभभाई पटेल
19. जंबुसर : छत्रसिंह मोरी
20. भरूच : दुष्यंत भाई पटेल
21. कामरेज : वीडी झालावड़िया
22. सूरत उत्तर : कांतिभाई हिम्मत भाई बल्लर
23. करंज : प्रवीणभाई घोघरी
24. उधना : विवेकभाई पटेल
25. कतारगाम : विनुभाई मोरडिया
26. चोर्यासी : झंखनाबेन हीतेशभाई पटेल
27. महुवा : मोहनभाई धनजीभाई ढोडीया
28. व्यारा : अरविंद भाई रूपसिंहभाई चौधरी

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस नेता प्रिय रंजन दासमुंशी का निधन