Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Hindu nav varsh 2081: हिंदू नववर्ष का राजा मंगल, मंत्री शनि और गुरु, जानें देश दुनिया पर क्या होगा असर

भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी रहेगी, पर्याप्त वर्षा होगी लेकिन राजनीतिक उथल पुथल रहेगी

हमें फॉलो करें Gudi Padwa 2024

WD Feature Desk

, मंगलवार, 9 अप्रैल 2024 (13:09 IST)
Gudi padwa 2024: 9 अप्रैल 2024 से हिंदू नववर्ष 2081 प्रारंभ हो गया है। इस वर्ष का राजा मंगल, गृहमंत्री शनि और कृषि मंत्री गुरु रहेगा। इस वर्ष 7 शुभ योग के साथ ही 2 अशुभ योग का निर्माण भी हो रहा है इसी के साथ ही इस दिन 3 राजयोग का निर्माण भी हो रहा है। ऐसे में क्या होगा वर्ष का भविमष्य और देश दुनिया पर क्या होगा इसका असर?
  • हिंदू नववर्ष पर 7 शुभ योग, 2 अशुभ योग और 3 राजयोग
  • 09 अप्रैल से कालयुक्त संवत्सर शुरू, मंगल और शनि की युति 
  • विक्रम संवत 2081 कैसा रहेगा पूरे देश दुनिया के लिए, जानें
ALSO READ: Hindu nav varsh 2024 : हिंदू नववर्ष की शुरुआत 7 शुभ योग, 2 अशुभ योग और 4 राजयोग में, 5 राशियों को होगा फायदा
हिंदू नववर्ष पर 7 शुभ योग : 1. अमृत सिद्धि योग, 2. सर्वार्थ सिद्धि योग, 3. रवि योग, 4. वैधृति योग, 5. आयुष्मान योग, 6. शुक्ल योग और 7. ब्रह्म योग।
 
हिंदू नववर्ष पर 4 राजयोग : 1. शनि के स्वराशि में होने से शश राजयोग, 2. चंद्रमा के साथ गुरु होने से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है, सूर्य शुक्र की युति से राजभंग योग का निर्माण भी हो रहा है और शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में होने से मालव्य राजयोग का निर्माण कर रहा है।
webdunia
Gudi Padwa Festival
हिंदू नववर्ष पर 2 योग का साया: मीन राशि में सूर्य के साथ राहु के होने से ग्रहण योग और कुभ राशि में मंगल-शनि की युति से अशुभ षडाष्टक योग।
वर्ष का परिणाम : इस वर्ष का राजा मंगल, गृहमंत्री शनि और कृषि मंत्री शनि है। मंगल और शनि का अशुभ षडाष्टक और राहु का ग्रहण योग पूरे वर्ष उथल पुथल मचाएगा। इससे शासन प्रशासन में कड़ा अनुशासन देखने को मिलेगा। वर्षा पर्याप्त मात्रा में होगी। भारत की अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी होगी, परंतु कई दूसरे देशों की अर्थव्यवस्था में ऊथल-पुथल होगी। महंगाई काबू में रहेगी। 
 
नवसंवत्सर का प्रवेश धनु लग्न में होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि, सिद्धि योग, वैधती योग के साथ ही रेवती नक्षत्र रहेगा। धनु लग्न होने से उत्तर पूर्व दिशा में सुख समृद्धि रहेगी, मध्यक्षेत्र में वर्षा की अधिकता रहेगी। पश्चिम में खाद्य वस्तुएं सस्ती होगी। वरुण नाम का मेघ बारिश कराएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Hindu Nav Varsh 2024 : हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा की 10 रोचक बातें