Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सारा जग बंजारा होता

हमें फॉलो करें सारा जग बंजारा होता
- गोपालदास "नीरज"

ND
अगर थामता न पथ में उँगली इस बीमार उमर क
हर पीड़ा वैश्या बन जाती, हर आँसू आवारा होता

निरवंशी रहता उजियाल
गोद न भरती किसी किरन की,
और ज़िन्दगी लगती जैसे-
डोली कोई बिना दुल्हन की,
दु:ख से सब बस्ती कराहती, लपटों में हर फूल झुलसत
करुणा ने जाकर नफ़रत का आँगन गर न बुहारा होता
प्यार अगर...

मन तो मौसम-सा चंचल ह
सबका होकर भी न किसी क
अभी सुबह का, अभी शाम क
अभी रुदन का, अभी हँसी क
और इसी भौंरे की ग़लती क्षमा न यदि ममता कर देत
ईश्वर तक अपराधी होता पूरा खेल दुबारा होता
प्यार अगर...

जीवन क्या है एक बात ज
इतनी सिर्फ समझ में आए-
कहे इसे वह भी पछता
सुने इसे वह भी पछता
मगर यही अनबूझ पहेली शिशु-सी सरल सहज बन जात
अगर तर्क को छोड़ भावना के सँग किया गुज़ारा होता
प्यार अगर...

मेंघदूत रचती न ज़िन्दग
वनवासिन होती हर सीत
सुन्दरता कंकड़ी आँख क
और व्यर्थ लगती सब गीत
पण्डित की आज्ञा ठुकराकर, सकल स्वर्ग पर धूल उड़ाक
अगर आदमी ने न भोग का पूजन-पात्र जुठारा होता
प्यार अगर...

जाने कैसा अजब शहर य
कैसा अजब मुसाफ़िरख़ान
भीतर से लगता पहचान
बाहर से दिखता अनजान
जब भी यहाँ ठहरने आता एक प्रश्न उठता है मन मे
कैसा होता विश्व कहीं यदि कोई नहीं किवाड़ा होता
प्यार अगर...

हर घर-आँगन रंग मंच ह
औ’ हर एक साँस कठपुतल
प्यार सिर्फ़ वह डोर कि जिस प
नाचे बादल, नाचे बिजली,
तुम चाहे विश्वास न लाओ लेकिन मैं तो यही कहूँग
प्यार न होता धरती पर तो सारा जग बंजारा होता
प्यार अगर...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi