Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

22 साल की उम्र में आईएएस

हमें फॉलो करें 22 साल की उम्र में आईएएस
, गुरुवार, 31 मई 2012 (15:42 IST)
FILE
सफलता की कोई उम्र नहीं होती, बस मेहनत और लगन चाहिए। इस बात की मिसाल हैं 22 वर्षीय ‍प्रिंस धवन, जिनका चयन हाल ही आईएएस परीक्षा के लिए हुआ है। 12वीं के बाद प्रिंस आईआईटी फील्ड में चले गए, लेकिन आईएएस में जाना प्रिंस का बचपन का सपना था।

प्रिंस ने आईआईटी दिल्ली से बीटेक और एमटेक की पढ़ाई की। प्रिंस अपने कॉलेज में गोल्ड मे‍डलिस्ट रहे हैं। प्रिंस को स्टूडेंट वेलफेयर अवॉर्ड भी मिला है। प्रिंस का बचपन से ही आईएएस अफसर बनने का सपना था। लगातार मेहनत और लगन से उनका यह सपना पूरा हुआ।

प्रिंस ने 2011 की बैंच में ऑल इंडिया लेवल पर तीसरी रैंकिंग हासिल की। कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने आईएएस की तैयारी शुरू कर दी थी। आईआईटी सब्जेक्ट इलेक्ट्रॅनिक्स था। वे इसकी पढ़ाई कॉलेज में ही कर लिया करते थे। शाम को कॉलेज से फ्री होने के बाद प्रिंस लोक प्रशासन विषय की पढ़ाई करते थे।

प्रिंस अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और टीचर को देते हैं। प्रिंस ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, हिम्मत और धैर्य से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। प्रिंस उन युवाओं के लिए एक उदाहरण हैं ‍जो प्रतिभाशाली हैं पर उम्र का बहाना बनाकर मेहनत से बचते रहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi