Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Dussehra 2023: घर में ऐसे बनाएं रावण का पुतला

हमें फॉलो करें dussehra 2023
dussehra 2023
शारदीय नवरात्रि के बाद आने वाली दशमी तिथि को दशहरा या विजयदशमी कहा जाता है। इस दिन मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है और कई जगह रावण दहन भी होता है। भगवान विष्णु के 7वें अवतार श्रीराम ने दशहरा पर रावण का वध किया था। इस दिन को धर्म और सत्य की जीत के लिए भी मनाया जाता है। साथ ही कई जगह रावण वध करने के भी परंपरा है।

इस दिन मैदानों में रावण के विशाल पुतलों को जलाया जाता है। साथ ही गली, मुहल्लों और कॉलोनी में भी यह परंपरा निभाई जाती है। अगर आप भी अपनी गली-मुहल्लों के लिए रावण बनाना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं इसके स्टेप्स (how to make ravan at home)....
 
रावण का पुतला बनाने के लिए सामग्री
  • 5 A4 साइज़ पेपर
  • 2-3 A3 साइज़ पेपर
  • सुखी घांस
  • फेविकोल
  • एक कार्टून का डब्बा
  • गिफ्ट पेपर
  • पेंसिल और स्केच कलर
  • कैंची
  • फटाके
रावण का पुतला बनाने की विधि
  • सबसे पहले रावण के हाथ, पैर और गर्दन बनाएंगे। इसके लिए आपको A4 साइज़ पेपर की ज़रूरत होगी। एक A4 साइज़ पेपर को मोटा-मोटा रोल कर लें और उसके बीच थोड़ी जगह छोड़ें। रोल करने के बाद यह पेपर पाइप की तरह लगेगा। ऐसे ही बाकि 4 रोल बनाएं।

webdunia
  • अब इसके बाद आपको एक मध्यम साइज़ का कार्डबोर्ड बॉक्स लेना है। इस बॉक्स को आप बीच में थोड़ा सा काट लें जिसमें आप पटाखे रख सकें। 
 
  • इसके बाद बॉक्स के राईट तरह एक छेद करें। छेद का आकार A4 साइज़ से बनाए गए हाथों जितना होना चाहिए। इससे छोटा भी छेद बना सकते हैं। ऐसा ही छेद लेफ्ट साइड बनाएं जो लेफ्ट हाथ के लिए होगा।
 
  • बॉक्स के नीचे की तरफ 5-10 सेंटीमीटर की दूरी पर पैरों के लिए छेद करें। आप अपने अनुसार डिस्टेंस निर्धारित कर सकते हैं। यह छेद रावण के दोनों पैरों के लिए होंगे। 
 
  • अब बॉक्स के ऊपर यानी पैरों के बिलकुल अपोजिट जगह पर गर्दन के लिए छेद बनाएं। यह छेद बीच में होना चाहिए। 
 
  • इन छेद की मदद से आग लगाते समय पुतला अच्छे से जल जाएगा और अधुरा नहीं रहेगा। 
 
  • अब आप दोनों हाथ, पैर और गर्दन वाले पेपर रोल लें। पेपर रोल के एक कोने को थोड़ा थोड़ा बीच बीच में काटते जाएं। ऐसा करने से आप रावण के हाथ और पैरों को अच्छे से चिपका सकते हैं। 
  • फेविकोल की मदद से हाथों, पैरों और गर्दन को बॉक्स से चिपका दें। आप इसमें आप सुखी घांस भर दें। ज्यादा ज़ोर लगाकर या अत्यधिक घांस न भरें क्योंकि ऐसा करने से कागज फट सकता है। 

 

 

webdunia
  • अब हम रावण का चेहरा बनाएंगे। इसके लिए आपको A3 शीट की ज़रूरत होगी। आप एक शीट में कम से कम 3 चेहरे बना सकते हैं। एक आप पहले चेहरे की आउटलाइन बनाकर काट लें। इसके बाद आप एक ही सामान के 9 अन्य चेहरे बना लें। 
 
  • चेहरे की आउटलाइन के बाद स्केच पेन या अन्य कलर की मदद से रावण का चेहरा बनाएं। आप उसका मुकुट भी बना सकते हैं या बाज़ार से मुकुट ला सकते हैं। 
 
  • चेहरों को आपस में चिपका लें। चिपकाने के बाद पीछे किसी लकड़ी को छिपाएं जिससे चेहरा पीछे की ओर न जाए।
 
  • अब इसे गर्दन से चिकाएं। चिपकाने के लिए फेविकोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
  • आपका रावण तैयार है। आप बॉक्स के बीच में पटाखे डाल दें। पटाखे की लड़ी को बहार की तरह निकालकर रखें जिससे उसे जलाने में आसानी हो। 
  • आप रावण के शस्त्र भी बना सकते हैं। साथ ही बाज़ार से आप शस्त्र खरीद कर रावण के हाथों में चिपका सकते हैं। ध्यान रहे कि शस्त्र ज्यादा भारी न हो। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्मृतियों को संजोने से होगी 'विचारों की घर वापसी'- प्रो. संजय द्विवेदी