Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फीफा विश्व कप 2018 में पहली भारतीय बॉल गर्ल बनी नतानिया

हमें फॉलो करें फीफा विश्व कप 2018 में पहली भारतीय बॉल गर्ल बनी नतानिया
, शनिवार, 23 जून 2018 (12:55 IST)
फीफा विश्व कप 2002 में तमिलनाडु के रेफरी शंकर के हिस्सा लेने के बाद विश्व कप 2018 में किसी भारतीय को फुटबॉल के इस महाकुंभ में हिस्सा लेने का मौका मिला। इस बार तमिलनाडु की ही 11 साल की नतानिया जॉन को ब्राजील की टीम के लिए आधिकारिक तौर पर बॉल कैरियर का काम मिला। फीफा विश्व कप में बॉल गर्ल बनने वाली वह पहली भारतीय हैं।
 
नतानिया ने ग्रुप ई में ब्राजील और कोस्टा रिका के बीच सेंट पीट्सबर्ग में शुक्रवार हुए मैच में ऑफिशल मैच बॉल कैरियर (ओएमबीसी) का काम किया। नतानिया ने इस मैच में मैदान पर आने के लिए ब्राजील का नेतृत्व किया और मैच शुरू करने के लिए रेफरी को गेंद सौंपी।

मैच में ब्राजील के लिए फिलिप कुटिन्हो ने 91वें और नेमार ने 97वें मिनट में गोल किया। ब्राजील को विश्व कप में 3 मैच बाद जीत हासिल हुई है।
 
webdunia
फीफा के आधिकारिक सहयोगी केआइए की तरफ से कराई प्रतियोगिता में नतानिया ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में शीर्ष 50 तक पहुंचने वालों में नतानिया अकेली लड़की थीं। फुटबॉल में नतानिया की रुचि और जानकारी देखकर प्रतियोगिता के जज के साथ भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने उन्हें चुना। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

FIFA WC 2018 : लियोनेल मैसी के सामने अर्जेन्टीना के 'नायक' बनने का आखिरी मौका