Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

FIFA WC 2018 : अभ्यास मैच में डेम्बले के गोल से फ्रांस ने इटली को हराया

हमें फॉलो करें FIFA WC 2018 : अभ्यास मैच में डेम्बले के गोल से फ्रांस ने इटली को हराया
, शनिवार, 2 जून 2018 (11:10 IST)
नीस। ओस्माने डेम्बले के बेहतरीन गोल की मदद से फ्रांस ने विश्व कप अभ्यास मैच में यहां इटली को 3-1 से हरा दिया। एलियांज रिविएरा में शुक्रवार को आठवें मिनट में बार्सिलोना के सेंटर बैक सैमुअल उमटिटी ने विश्व कप खिताब के दावेदार फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिलाई।


एंटोनी ग्रिजमैन ने इसके बाद पेनल्टी को गोल में बदलकर फ्रांस की बढ़त को 2-0 किया। इटली के रोनाल्डो मंड्रागोरा के लुकास हर्नांडेज के खिलाफ फाउल करने पर यह पेनल्टी फ्रांस को मिली थी। इटली ने मध्यांतर से पहले अपना एकमात्र गोल किया जब मारियो बालोटेली की दमदार फ्री किक को ह्यूगो लारिस रोकने में विफल रहे और चौकस लियोनार्डो बोनुची ने इसे गोल में पहुंचा दिया।

मध्यांतर तक फ्रांस की टीम 2-1 से आगे थी। दूसरे हाफ की शुरुआत में बालोटेली को इटली को बराबरी दिलाने का मौका मिला लेकिन फ्रांस के गोलकीपर लारिस ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया। डेम्बले ने इसके बाद इटली के दो डिफेंडरों को छकाया लेकिन उनका शॉट क्रॉस बार से टकरा गया। डेम्बले ने हालांकि 63वें मिनट में गोल दागकर फ्रांस की 3-1 की जीत सुनिश्चित की। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

FIFA WC 2018 : माली का बेटा बना दुनिया का सबसे मालामाल फुटबॉलर, मासिक वेतन 13 करोड़ 67 लाख रुपए