Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

FIFA 2018 : फ्रांस से हारने के बाद बेल्जियम के कोच ने कहा, किस्मत ने हमारा साथ नहीं दिया

हमें फॉलो करें FIFA 2018 : फ्रांस से हारने के बाद बेल्जियम के कोच ने कहा, किस्मत ने हमारा साथ नहीं दिया
सेंट पीटसबर्ग , बुधवार, 11 जुलाई 2018 (11:37 IST)
सेंट पीटसबर्ग। बेल्जियम के कोच राबर्तो मार्तिनेज ने फ्रांस के हाथों विश्व कप सेमीफाइनल में एक गोल से मिली हार के बाद कहा कि तकदीर ने उनकी टीम का साथ नहीं दिया। 
 
मार्तिनेज ने कहा, ‘यह काफी कड़ा मुकाबला था। इसमें कोई बड़े निर्णायक पल नहीं आए। एक-एक खराब पल ने सब कुछ बदल दिया।’ उन्होंने कहा कि फ्रांस के डिफेंस को श्रेय जाता है जिसने हमें इतने मूव के बावजूद गोल नहीं करने दिया। हमारी किस्मत ने साथ नहीं दिया। बस यही फर्क था।
 
उन्होंने कहा, ‘इस हार के बावजूद मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। मैं फ्रांस को बधाई देता हूं और फाइनल के लिए शुभकामना भी।’
 
बेल्जियम ने क्वार्टर फाइनल में खिताब की प्रबल दावेदार ब्राजील को हराया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

FIFA WC 2018 : फाइनल में पहुंचने के बाद जश्न में सराबोर फ्रांस