Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

fifa world cup 2018 : स्पेन के कोच फर्नांडो हिएरो ने पद छोड़ा

हमें फॉलो करें fifa world cup 2018 :  स्पेन के कोच फर्नांडो हिएरो ने पद छोड़ा
मैड्रिड , रविवार, 8 जुलाई 2018 (22:18 IST)
मैड्रिड। विश्व कप की पूर्व संध्या पर बर्खास्त किए गए जुलेन लोपेटेगुई की जगह कोच पद संभालने वाले फर्नांडो हिएरो अपने पद पर आगे नहीं बने रहेंगे। स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने यह जानकारी दी।

रीयल मैड्रिड और स्पेन के पूर्व डिफेंडर हिएरो की अगुवाई में 2010 का चैंपियन स्पेन अंतिम-16 में पहुंचा, लेकिन वहां रूस से पेनल्टी शूटआउट में हार गया था।

महासंघ ने बयान में कहा कि कई किलोमीटर साथ चलने के बाद स्पेनिश फुटबॉल महासंघ और फर्नांडो हिएरो ने अपना रिश्ता समाप्त कर दिया है।

हिएरो इससे पहले तकनीकी निदेशक के रूप में महासंघ के साथ जुड़े हुए थे लेकिन उन्होंने इस पद पर वापसी करने से इंकार कर दिया था। महासंघ ने कहा कि वे ‘नई पेशेवर चुनौती’ स्वीकार करेंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोहित शर्मा का शतक, भारत ने इंग्लैड को 7 विकेट से रौंदकर 2-1 से टी20 सीरीज जीती