Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लाजवाब शाही साबूदाना खीर...

हमें फॉलो करें लाजवाब शाही साबूदाना खीर...
सामग्री :
एक लीटर दूध, 100 ग्राम साबूदाना, 150 ग्राम चीनी/मिश्री, काजू-पिस्ता-बादाम की कतरन पाव कटोरी, 1 चम्मच इलायची पावडर, 3-4 केसर के लच्छे। 
 
विधि : 
खीर बनाने के एक-दो घंटे पूर्व साबूदाने को धोकर भीगो दें। अब दूध को गरम कर अच्छा उबलने दें। तत्पश्चात दूध में भीगा हुआ साबूदाना डालकर लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं। साबूदाने को दूध में तब तक पकाएं जब तक कि वह कांच जैसा चमकने न लगे। अब मिश्री या चीनी डालकर लगातार चलाएं। एक अलग कटोरी में गरम दूध लेकर केसर गला दें। पांच-सात उबाल आने के बाद गैस को बंद कर दें। 
 
अब मेवे की कतरन, इलायची पावडर और केसर को घोंट कर डालें व अच्छे से मिला लें। तैयार साबूदाने की शाही खीर पेश करें। 
 
नोट - ये खीर उपवास के दिनों में शरीर को ताजगी देती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गर्भावस्था में करवाचौथ : डॉक्टर्स से जानें क्या करें, क्या नहीं