Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोरधन चावल का फलाहारी उपमा

हमें फॉलो करें मोरधन चावल का फलाहारी उपमा
सामग्री : मोरधन चावल 200 ग्राम, देशी घी या तेल 1 चम्मच, सौंफ पावडर 1 चम्मच, लाल मिर्च पावडर आधा चम्मच, सैंधा नमक स्वादानुसार, 2 हरी मिर्च बारीक कटी, बारीक कटा हरा धनिया, कसा हुआ नारियल, 1 चम्मच जीरा पावडर, 1 नींबू का रस।
 

विधि : मोरधन चावल को धोकर मिक्सी में दरदरा पीस लें। कड़ाही में घी या तेल (जो चाहें) डालें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें सौंफ व जीरा पावडर चटकाएं। हरी मिर्च व लाल मिर्च डालकर उसमें चावल (दरदरे किए हुए) डालें और नमक डालकर चलाएं। 15-20 मिनट तक पकाएं।
उसमें नींबू का रस डालें और चलाएं। हरा धनिया व कसा हुआ नारियल बुरक कर सर्व करें।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi