Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Karwa Chauth Mehndi: करवा चौथ के लिए 5 आसान मेहंदी डिजाइन

हमें फॉलो करें karwa chauth mehndi design 2023
karwa chauth mehndi design 2023
करवा चौथ बहुत खास पर्व होता है जिसमें पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती है। इस दिन कई महिलाएं मिलकर भजन और संगीता का आयोजन भी करती है। साथ ही कई महिलाएं इस दिन के लिए सुंदर ऑउटफिट और मेकअप की तैयारियां करती हैं। लेकिन करवा चौथ का व्रत मेहंदी के बिना अधूरा है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप भी अपने सुंदर हाथों पर मेहंदी के ये सुंदर डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। चलिए देखते हैं इन सुंदर Karwa Chauth Mehndi Design को.....
webdunia

1. यह डिजाईन बेहद सुंदर और यूनिक है। इस करवा चौथ 2023 में कुछ अलग ट्राई करने के लिए आप इस तरह की मेहंदी लगा सकते हैं। अगर आपका हाथ लंबा है तो यह डिजाइन आपके हाथों में बहुत अच्छा लगेगा। साथ ही आप किसी की मदद से इस तरह का डिजाइन बनवा सकते हैं। 
webdunia

2. यह डिजाइन बनाना काफी सरल और क्रिएटिव है। आप इस तरह का डिजाईन आसानी से अपने हाथों में बना सकते हैं। इस डिजाईन के साथ आप फुल हैंड मेहंदी भी लगा सकते हैं। यह डिजाईन किसी भी प्रकार के हाथों में बहुत खूबसूरत लगेगी। 
webdunia

3. करवा चौथ के लिए यह मेहंदी डिजाईन परफेक्ट है। यह डिजाईन काफी क्लासिक और एलिगेंट है। इस तरह के डिजाईन के लिए आपको फिनिशिंग की ज़रूरत होगी। आप इस डिजाईन को अलग मेहंदी के कलर से भी बना सकते हैं। 
webdunia

4. पिछले कई डिजाइन किब तरह यह डिजाइन भी सिमिलर है लेकिन काफी यूनिक है। आप इस मेहंदी में अपने हसबैंड के लिए प्यारी कविता या शायरी लिख सकते हैं। यह आईडिया काफी ज्यादा क्रिएटिव है इसलिए यह आपके हाथों में बहुत अच्छा लगेगा। 
webdunia

5. यह मेहंदी देखने में सुंदर है लेकिन कठिन भी लगती है। दरअसल इसे बनाना काफी सरल है लेकिन इसमें सबसे ज़रूरी इसकी फिनिशिंग है। साथ ही इसे सबसे अलग हटकर बनाने के लिए आप इसमें छोटी और प्यारी से शायरी भी लिख सकते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किस डिजाइन वाली मेहंदी से करवा चौथ पर सजाएं अपने हाथ, जानें लेटेस्ट mehndi design