Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हरियाली तीज 2023 पर लगाए मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन

हमें फॉलो करें hariyali teej 2023
hariyali teej 2023
सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना की जाती है। साथ ही इस सावन के महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत होते हैं। इन महत्वपूर्ण व्रत में से एक तीज का त्यौहार भी होता है। हरियाली तीज देश के विभिन्न राज्यों में बहुत उत्साह से मनाया जाता है। कई जगहों पर इस त्यौहार के समय मेलों का आयोजन भी होता है। हरियाली तीज के दिन महिला अपने ससुराल से मायके जाकर इस त्यौहार को मनाती हैं। इस त्यौहार में महिलाओं को अच्छे से तैयार होना बहुत पसंद है। श्रृंगार में महंदी बहुत ज़रूरी होती है। आप इस hariyali teej 2023 में इन सुंदर महंदी डिजाईन को ट्राई कर सकती हैं। ये डिजाईन इंदौर की महंदी डिज़ाइनर दीपाली जैन द्वारा बनाए गए हैं। चलिए देखते हैं इन खुबसूरत डिजाईन को....
webdunia

1. हरियाली तीज 2023 में यह शिवजी के डिजाइन की मेहंदी आपके हाथों में बहुत खूबसूरत लगेगी। साथ ही अगर आप सिंपल मेहंदी लगाना चाहते हैं तो आप इस डिजाइन को चुन सकते हैं। यह डिजाइन सिंपल होने के साथ बेहद खास भी है। 
webdunia

2. अगर आपका हाथ गोल और भरा हुआ है तो आपके हाथों में यह डिजाइन बहुत खूबसूरत लगेगा। हालांकि यह डिजाइन सभी हाथों के लिए परफेक्ट है। यह महंदी डिजाईन एक दम तीज वाईब देता है। 
webdunia

3. हाथी और मोर की ये डिजाइन वाली मेहंदी आपके हाथों में बहुत खूबसूरत लगेगी। आप इस तीज पर यह डिजाइन लगाकर आपने दिन को खास बना सकते हैं। साथ ही सावन के महीने में मोर की मेहंदी बहुत अच्छी लगती है।
webdunia

4. फुल हैंड महंदी के लिए यह डिजाईन बहुत सुंदर है। अगर आपको फुल हैंड महंदी पसंद है तो आपको यह डिजाईन ज़रूर ट्राई करना चाहिए। इस डिजाईन के ज़रिए आपके हाथ बहुत खुबसूरत लगेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्‍वच्‍छ इंदौर में क्राइम की गंदगी से दहशत में आम लोग, क्‍या पुलिस कमिश्नरी पर उठ रहे सवाल?