Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बालों को कलर करते हैं, तो पहले यह सही तरीका जरूर जान लें

हमें फॉलो करें बालों को कलर करते हैं, तो पहले यह सही तरीका जरूर जान लें
हर बार आप सैलून में ही जाकर अपने बालों को कलर करवाएं, यह संभव नहीं है। बेशक कई लोग हमेशा ही हेयर कलर करवाने के लिए पार्लर ही रुख करते हैं लेकिन यह आपकी जेब पर काफी भारी पड़ सकता है। खासकर तब, जब आपको पूरे बाल कलर भी नहीं करवाना हो, केवल हल्का-हल्का रूट टचअप ही करवाना हो। ऐसे में बेहतर है आप खुद ही घर पर हेयर कलर करें।
 
आइए जानें हेयर कलरिंग का सही तरीका :
 
1. बालों को कलर करने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें और हाथों में दस्ताने जरूर पहने।
 
2. बालों को अच्छी तरह से धोकर उन्हें सुलझा लें।
 
3. अब बालों को दो भागों में विभाजित कर ले और बालों में धीरे-धीरे कलर लगाएँ।
webdunia
 
4. कंघी के एक सिरे से बालों को उठाते हुए बालों में कलर लगाएँ।
 
5. बालों की नई बढ़त में अच्छी तरह से कलर लगाएं। बालों के जिस हिस्से में पहले से कलर है, उस हिस्से और जड़ों के बीच में मिलाकर कलर लगाएं।
 
6. कलरिंग के पाउच या डिब्बे पर लिखे निर्देश को भी एक बार अच्छे से जरूर पढ़ले।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या ग्रहण करें देवशयनी एकादशी के दिन, जानिए 6 जरूरी काम की बातें...