Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किरीट सोमैया : प्रोफाइल

हमें फॉलो करें किरीट सोमैया : प्रोफाइल
मुंबई उत्‍तर-पूर्व के पूर्व विधायक किरीट सोमैया का जन्‍म 12 फरवरी 1954 को हुआ था। किरीट भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखते हैं। 

उन्‍होंने 1979 में सीए की परीक्षा उत्‍तीर्ण की थी और 2005 में उन्‍होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से अर्थशास्‍त्र संबंधी विषय पर पीएचडी भी प्राप्‍त की है।

वर्तमान में किरीट महाराष्‍ट्र में बीजेपी के उपाध्‍यक्ष हैं। उन्‍होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1995 में की थी। 1995 से 1999 तक वे मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष रहे।

1999 के लोकसभा चुनाव में उन्‍होंने भाजपा प्रत्‍याशी के रूप में मुंबई उत्तर पूर्व से चुनाव लड़ा और विजयी रहे। आगामी लोकसभा चुनाव 2014 में भी वे भाजपा प्रत्‍याशी के रूप में पूर्वोत्‍तर मुंबई से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi