Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोक्षदा एकादशी कब है 22 या 23 दिसंबर को, क्या है पारण का समय?

हमें फॉलो करें मोक्षदा एकादशी कब है 22 या 23 दिसंबर को, क्या है पारण का समय?
Mokshada Ekadashi 2023: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहते हैं। इसी दिन गीता जयंती भी रहती है। इस साल 22 या 23 दिसंबर 2023 को रहेगी यह एकादशी। इस दिन व्रत रखने के साथ ही श्री हरि भगवान विष्णु और भगवान श्रीकृष्‍ण की पूजा की जाती है। इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण करने से उन्हें परम धाम की प्राप्ति होती है। इस दिन विधिवत उपवास करने से मोक्ष मिलता है। आओ जानते हैं कि कब है यह एकादशी और कब होगा इसका पारण।
 
  • एकादशी तिथि प्रारम्भ:- 22 दिसम्बर 2023 को सुबह 08:16 से।
  • एकादशी तिथि समाप्त:- 23 दिसम्बर 2023 को सुबह 07:11 तक।
 
कब है मोक्षदा एकादशी : उदयातिथि के अनुसार 22 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार को मोक्षदा एकादशी का व्रत स्मार्त यानी ग्रहस्थ लोगों के लिए रहेगा। वहीं, गौण मोक्षदा एकादशी का व्रत वैष्णव संप्रदाय के अंतर्गत आने वाले साधु-संतों के लिए यह 23 दिसंबर 2023 को मान्य होगा। 23 दिसंबर को गीता जयंती भी रहेगी।
 
मोक्षदा एकादशी व्रत खोलने का समय:-
  1. मोक्षदा एकादशी व्रत खोलने का समय स्मार्त संप्रदाय:- 23 दिसंबर 2023 दिन शनिवार दोपहर 1 बजकर 22 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 26 मिनट तक।
  2. मोक्षदा एकादशी व्रत खोलने का समय वैष्णव संप्रदाय:- 24 दिसंबर 2023 दिन रविवार सुबह 7 बजकर 11 मिनट से लेकर 9 बजकर 15 मिनट तक।
webdunia
22 दिसंबर 2023 के शुभ मुहूर्त:-
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:58 से दोपहर 12:40 तक।
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 02:02 से दोपहर 02:44 तक।
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:26 से शाम 05:54 तक।
  • अमृत काल- दोपहर 02:34 से शाम 04:07 तक।
  • सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग : सुबह 07:10 से रात्रि 09:36 तक।
 
23 दिसंबर 2023 के शुभ मुहूर्त:-
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:59 से दोपहर 12:41 तक।
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 02:03 से दोपहर 02:45 तक।
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:27 से शाम 05:54 तक।
  • अमृत काल- शाम 04:34 से शाम 06:09 तक।
  • रवि योग : रात्रि 9 बजे से अगले दिन सुबह 6:34 तक।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Yearly Forecast 2024: नया साल कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए, जानें भविष्यफल पं. प्रेम कुमार शर्मा से