Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोहिनी एकादशी पर 11 विष्णु मंत्र बोलें, मिलेगा हर एकादशी का शुभ फल

हमें फॉलो करें मोहिनी एकादशी पर 11 विष्णु मंत्र बोलें, मिलेगा हर एकादशी का शुभ फल
भगवान श्रीहरि विष्णु (Lord Vishnu) जगत के पालन करने वाले देवता हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार एकादशी के दिन भगवान श्री विष्णु का स्मरण तथा उनके मंत्रों का जप करने से जीवन के सभी संकटों का नाश होता है तथा हर एकादशी का शुभ फल मिलने के साथ-साथ धन-वैभव, सुख-ऐश्वर्य, अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। 
 
वर्ष 2023 में सोमवार, मई महीने के पहले दिन मोहिनी एकादशी मनाई जा रही है। अत: श्रीविष्णु का स्वरूप शांत और आनंदमयी होने के कारण यदि आप मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु का ध्यान करके उनके निम्न मंत्रों में से किसी भी मंत्र का जप करते हैं तो आप वर्षभर की सभी एकादशी का फल पा सकते हैं। 
 
आइए जानते हैं यहां सरल 11 विष्‍णु मंत्र- 
 
एकादशी विशेष श्री विष्णु के मंत्र- Vishnu Mantras 
 
1. ॐ विष्णवे नम:।
2. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:।
3. ॐ हूं विष्णवे नम:।
4. श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
5. ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
6. ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:।
7. ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि। 
8. ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।
9. ॐ श्री तुलस्यै विद्महे। विष्णु प्रियायै धीमहि। तन्नो वृन्दा प्रचोदयात्।।
10. ॐ नारायणाय नम:।
11. दन्ताभये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्। धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया, लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


webdunia
Lord Vishnu Mantras 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मई 2023 में कौन से ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, खास जानकारी