Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दशहरा खान-पान: इस विजयादशमी पर बनाएं यह खास नमकीन व्यंजन, जानें आसान तरीका

हमें फॉलो करें दशहरा खान-पान: इस विजयादशमी पर बनाएं यह खास नमकीन व्यंजन, जानें आसान तरीका
Dussehra Recipes : पुराने समय से दशहरा पर्व पर कुछ खास व्यंजन बनाने की परंपरा रही है। इस दिन जहां खास तौर पर गिलकी के पकौड़े और मीठे गुलगुले बनाने की प्रथा है, वहीं इसके साथ ही कई तरह के अन्य मीठे और नमकीन व्यंजन भी बनाएं जाते हैं, ताकि त्योहार का मजा दुगुना हो जाएं। 
 
आइए यहां जानते हैं दशहरा पर्व पर चटपटी कचोरी बनाने की सरल विधि- 
 
चटपटी कुरकुरी कचोरी:crispy kachori recipe
 
सामग्री : 500 ग्राम मैदा, 1/2-1/2 कटोरी उड़द मोगर-मूंग मोगर, 2 चुटकी हींग, 2 चम्मच दरदरी सौंफ, 2 चम्मच धनिया पाउडर, 1 कटोरी दही, गरम मसाला 1/2 चम्मच, लाल मिर्च 1 चम्मच, तेल तलने के लिए।
 
विधि : सबसे पहले दोनों दालों को कचोरी बनाने के 3-4 घंटे पूर्व भिगो दें। कुछ दाल छोड़ कर बाकी को दरदरा पीस लें। अब कड़ाही में थोड़ा-सा तेल लेकर सौंफ का बघार व हींग डालें, दाल दरदरी एवं खड़ी दोनों को भूनें व सभी मसाले मिलाकर ठंडा कर लें।
 
मैदे में 1/2 टी स्पून नमक मिलाकर छान लें। डेढ़ बड़ा चम्मच मोयन डालकर रोटी जैसा गूंध लें, छोटी-छोटी लोई बना लें, हथेली को चिकना करके लोई फैलाएं, किनारे पतले करके मसाला भरें व बंद करके कचौरियां तैयार कर लें। 
 
तेल गर्म करें फिर गुनगुने तेल में कचोरियां डालें। धीमी आंच पर कचौरियां सुनहरी होने तक तल लें। गर्मा-गर्म कचोरियों को हरी चटनी के साथ सर्व करें और दशहरा पर्व का आनंद उठाएं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या कहती है ग्रहों की चाल | 23 October 2023