Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में बन सकती है आप की सरकार

हमें फॉलो करें दिल्ली में बन सकती है आप की सरकार
नई दिल्ली , शुक्रवार, 13 दिसंबर 2013 (12:45 IST)
FILE
नई दिल्ली। चुनाव के तुरंत बाद मध्यावधि चुनाव की आशंका से जुझ रही दिल्ली ने उस समय राहत की सांस ली जब आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली में सरकार बनाने का ‍संकेत दिया।

पार्टी की बैठक के बाद कुमार विश्वास ने कहा कि सरकार बनाने के मुद्दे पर पार्टी ने सभी विकल्प खुले रखे हैं। आज दिनभर इन विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी के सामने एक विकल्प यह भी है कि वह अल्पमत सरकार बना सकते हैं। इस तरह उनकी यह बात भी रह जाएगी कि पार्टी न तो भाजपा और कांग्रेस से समर्थन लेगी और न देगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के इनकार के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली में सरकार बनाने की संभावनाओं पर विचार के लिए आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को शनिवार को बातचीत के लिए बुलाया है।

दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी आप के पास 28 विधायक है और कांग्रेस ने उसे बिना शर्त बाहर से समर्थन की पेशकश की है। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi