Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आप ने कांग्रेस से आरक्षित सीटें छीनीं

हमें फॉलो करें आप ने कांग्रेस से आरक्षित सीटें छीनीं
, मंगलवार, 10 दिसंबर 2013 (11:51 IST)
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने 12 आरक्षित सीटों में से नौ पर दर्ज की है जिसमें से कई को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था।

कांग्रेस ने 2008 के विधानसभा चुनाव में 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। गत 50 वर्ष में अपने अंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र से एक भी बार चुनाव नहीं हारने वाले 80 वर्षीय कांग्रेस विधायक चौधरी प्रेमसिंह को इस बार आप के उम्मीदवार अशोक कुमार ने 16000 मतों से हरा दिया और चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।

दूसरे नम्बर पर भाजपा के खुशीराम चुनार रहे। आप की उम्मीदवार राखी बिरड़ा ने मंगोलपुरी में चार बार से कांग्रेस विधायक एवं लोक निर्माण मंत्री राज कुमार चौहान को 10585 मतों से हराया। तीन बार से कांग्रेस विधायक वीर सिंह धीगान को आप के धमेंद्र सिंह ने 11976 मतों से हराया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi