Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नाबालिग को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया

हमें फॉलो करें नाबालिग को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया
सागर , शुक्रवार, 11 मई 2018 (12:53 IST)
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जलाने का मामला सामने आया है।
 
बांदरी थाना अंतर्गत जुझारपुरा में गुरुवार को हुए इस मामले के बाद पुलिस ने हत्या और अन्य संबंधित अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बांदरी पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार शाम 16 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी, तभी उसका मुंहबोला भाई भगत पड़ोसी मित्र रविंद्र चढ़ार को लेकर आ गया। रविंद्र ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
 
किशोरी ने यह बात अपने पिता को बताने की धमकी दी, जिस पर आरोपी ने वही रखा केरोसिन उस पर डालकर आग लगा दी, जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी फरार है। प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्रसिंह के गृह क्षेत्र सागर जिले में पिछले छह महीने में इस प्रकार की यह चौथी घटना है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, युवक की मौत