Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत में Corona के 10 लाख से अधिक Active मामले, 52 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

हमें फॉलो करें भारत में Corona के 10 लाख से अधिक Active मामले, 52 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित
, शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (02:42 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Covid-19) के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 10 लाख के पार पहुंच गई है, जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 52 लाख के पार हो गया है। देश में इस समय कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 52,14,678 है, जबकि कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 10,17,754 है।

भारत इस महामारी से प्रभावित होने के मामले में विश्व में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। अमेरिका में इस संक्रमण से अब तक 66 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
 
देश में 24 घंटे दौरान रिकॉर्ड 87,472 लोग स्वस्थ हुए हैं और इसके बाद इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 41,12,551 हो गई है। यह संख्या देश में कोरोना के सक्रिय मामलों से 4.04 गुना यानी 30,94,797 अधिक है।

देश में सक्रिय मामले 19.52 प्रतिशत और रोग मुक्त होने वालों की दर 78.86 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.62 फीसदी है। देश में गत 11 दिन से हर रोज 70 हजार से अधिक लोग इस जानलेवा विषाणु को मात देने में कामयाब हुए हैं।
 
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार लगभग 30 संस्थान कोविड वैक्सीन विकसित कर रहे हैं, जिनका विभिन्न चरणों में परीक्षण चल रहा है। इनमें से तीन संस्थानों की वैक्सीन का परीक्षण अग्रिम चरणों में है।
 
कोविड-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और यह 4,629 बढ़कर तीन लाख के पार 3,02,135 हो गई तथा 468 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 31,351 हो गया। इस दौरान 19,522 लोग संक्रमण मुक्त हुए, जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 8,12,354 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।
 
वैश्विक महामारी का प्रकोप देश के 35 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। चिंता की बात यह है कि देश के 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है जबकि राहत की बात यह है कि बाकी 17 राज्यों एवं अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में नए मामलों की तुलना में रोग मुक्त लोगों की संख्या अधिक है। महाराष्ट्र को छोड़ देश के 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय मामले 20 हजार से एक लाख से अधिक के बीच के हैं।
 
सक्रिय मामलों के मामले में दूसरे स्थान पर स्थित दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 2,005 की वृद्धि हुई है और राज्य में अब 1,03,650 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 7,629 पर पहुंच गया है तथा अब तक 3,83,077 लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 2,082 कम होने से सक्रिय मामले 88,197 रह गए। राज्य में अब तक 5,177 लोगों की मौत हुई है। कुल 508088 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।
webdunia
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी इस दौरान 1,233 मरीजों की वृद्धि हुई है जिससे सक्रिय मामले बढकर 68,235 हो गए हैं तथा इस महामारी से 4,771 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,63,288 मरीज ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 46,610 हो गई है तथा 8,618 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 4,70,192 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामलों की संख्या 36,036 हो गई है तथा 628 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 41,111 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।
 
केरल में सक्रिय मामले 34,380 हो गए तथा 489 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 87,345 हो गई है।
ओडिशा में सक्रिय मामले 33,026 हो गए हैं और 669 लोगों की मौत हुई है जबकि रोग मुक्त लोगों की संख्या 1,33,466 हो गई है। इसके बाद राजधानी दिल्ली का स्थान है जहां इस दौरान सक्रिय मामले 807 बढ़ने से यह संख्या 31,721 हो गई है। संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4877 हो गई है तथा अब तक 1,98,103 मरीज रोग मुक्त हुए हैं।
 
तेलंगाना में कोरोना वायरस के 30673 सक्रिय मामले हैं और 1,016 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,35,357 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। असम में कोरोना के 28,208 सक्रिय मामले हैं और 528 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,21,613 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।
 
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 24,336 सक्रिय मामले हैं तथा 4183 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 1,87,061 लोग स्वस्थ हुए हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 21,631 सक्रिय मामले हैं तथा 1877 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 74,398 लोग स्वस्थ हुए हैं।
 
इसके बाद पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 21,568 हो गई है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 65,818 हो गई है जबकि अब तक 2,646 लोगों की मौत हो चुकी है। हरियाणा में सक्रिय मामले 21,014 हैं तथा 1069 लोगों की मौत हुई है और 81,690 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।
 
चिंता की बात यह है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी सक्रिय मामलों की संख्या 20 हजार से अधिक हो गई है। प्रदेश में सक्रिय मामले 736 की वृद्धि के साथ 20,239 हो गई है तथा अब तक 951 लोगों की मौत हुई है जबकि 38,521 लोग रोग मुक्त भी हुए हैं। गुजरात में सक्रिय मामले 15,975 हैं तथा 3,270 लोगों की मौत हुई है और 99,681 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। 
 
बिहार में सक्रिय मामले 197 और बढ़कर 13,156 हो गए हैं। राज्य में 855 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,50,040 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1293, झारखंड में 590, उत्तराखंड में 460, पुड्डुचेरी में 431, गोवा में 327, त्रिपुरा में 228, चंडीगढ़ में 109, हिमाचल प्रदेश में 98, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 52, मणिपुर में 51, लद्दाख में 46, मेघालय में 31, सिक्किम में 22, नागालैंड में 15, अरुणाचल प्रदेश में 13 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL-13 का संपूर्ण कार्यक्रम, समय और स्थान सिर्फ एक क्लिक पर