Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

COVID-19 : सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु

हमें फॉलो करें COVID-19 : सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु
, मंगलवार, 14 जुलाई 2020 (23:35 IST)
हरिद्वार। कोविड-19 के मद्देनजर कांवड़ यात्रा रद्द किए जाने के बाद अब 19 और 20 जुलाई को पड़ने वाली सोमवती अमावस्या पर भी श्रद्धालु यहां गंगा स्नान नहीं कर सकेंगे।
 
हरिद्वार के जिलाधिकारी सी. रविशंकर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई ने मंगलवार को यहां पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक के दौरान सोमवती अमावस्या पर जिले की सभी सीमाएं पूर्णत: सील रखे जाने की जानकारी दी।
 
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले की सभी सीमाओं को अमावस्या की पूर्वरात्रि से ही बंद कर दिया जाएगा तथा इस दौरान बाहरी राज्यों से आने वालों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के यात्रियों या स्थानीय नागरिकों का इस दौरान गंगा घाटों पर स्नान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
 
उन्होंने प्रतिबंध को लागू किए जाने के संबंध में अधिकारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा उसका सख्ती से पालन करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अमावस्या पर स्थानीय मंदिरों में पुजारियों द्वारा सामाजिक दूरी का पालन भी अनिवार्य रूप से करवाया जाएगा। (भाषा) (Photo courtesy : DD News)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली पर बिफरे अयोध्या के संत-महंत