Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में थम रही कोरोना की रफ्तार! लगातार चौथे दिन नए केस में भारी गिरावट, बीते 24 घंटों में 11,647 नए मामले

हमें फॉलो करें मुंबई में थम रही कोरोना की रफ्तार! लगातार चौथे दिन नए केस में भारी गिरावट, बीते 24 घंटों में 11,647 नए मामले
, मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (21:26 IST)
मुंबई। मुंबई में मंगलवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 11,647 नए मामले सामने आए, जो 1 दिन पहले सामने आए मामलों से 2,001 कम थे। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की ओर से कहा गया कि पिछले 1 दिन में महामारी से 2 मरीजों की मौत हो गई।

 
महाराष्ट्र की राजधानी में यह लगातार चौथा दिन है, जब संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट देखी गई है। मुंबई में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9,39,867 हो गए और मृतकों की संख्या 16,413 पर पहुंच गई है। देश की वित्तीय राजधानी में संक्रमण की दर 1 दिन पहले 23 प्रतिशत से ज्यादा थी, जो घटकर 18.75 प्रतिशत रह गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खुशखबर! इस राज्य में निकलने वाली हैं बंपर भर्तियां, 3300 पदों के लिए जल्द शुरू होगी प्रक्रिया