Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मिठाइयां बनाने के खास टिप्स

हमें फॉलो करें मिठाइयां बनाने के खास टिप्स
, बुधवार, 13 अगस्त 2014 (12:57 IST)
FILE


गुलाब जामुन :-

* गुलाब जामुन की रंगत बढ़ाने के लिए मावे में जरा-सा पनीर मिला दें और फिर गुलाब जामुन बनाएं तो इससे उनका स्वाद बढ़ जाएगा और देखने में भी आकर्षक दिखेंगे।


webdunia
 
FILE


* टिप्स 2 - घर पर गुलाब जामुन बनाते एवं तलते समय घी में 2 चम्मच मीठा तेल मिला दें। इससे घी की परत गुलाब जामुन पर नहीं जमेगी।

webdunia
FILE


बेसन की बर्फी :-

* दानेदार एवं खस्ता बर्फी बनाने के लिए बेसन में थोड़ी-सी भुनी हुई सूजी मिला दें। इससे बर्फी खस्ता होकर उसका स्वाद भी बढ़ जाएगा।


webdunia
FILE


कस्टर्ड पुडिंग :-

* कस्टर्ड पुडिंग का स्वाद एवं सुगंध बढ़ाने के लिए कस्टर्ड बनाते समय उसमें चीनी आवश्यकता के अनुसार कुछ कम मात्रा में डालें और ठंडा होने पर शहद मिलाएं।

webdunia
FILE


सेवई पुडिंग :-

* सेवईयां को गाढ़ी व स्वादिष्ट बनाने के लिए बनाते समय उसमें जरा-सा कस्टर्ड पावडर मिला दें। सेवईयों का स्वाद बढ़ जाएगा।


मूंग का हलवा :-

webdunia
FILE


* मूंग दाल का हलवा बनाते समय पिसी दाल को भूनने पर वह कड़ाही में चिपकता है। इसीलिए भूनते समय थोड़ा-सा बेसन मिला दिया जाए, तो दाल कड़ाही से चिपकेगी भी नहीं और भूनना भी आसान होगा।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi