Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राखी पर्व : मिठाइयां बनाने के 5 खास टिप्स

हमें फॉलो करें राखी पर्व : मिठाइयां बनाने के 5 खास टिप्स
रक्षाबंधन के त्योहार और मिठाइयों का पारंपरिक रिश्ता है। जहां बात इस पर्व को निभाने की आती है तो  सबसे पहले किचन ‍मिठासभरी खुशबू से महक उठता है। ये मिठाइयां ‍सिर्फ भाई-बहन ही नहीं, सभी के  दिलों को जोड़ने और रिश्तों को मजबूत करने का पर्व है। आपके लिए पेश हैं मिठाइयां बनाने के कुछ  खास टिप्स...  
 



टिप्स 1 -
 





गुलाब जामुन :- 
 
* गुलाब जामुन की रंगत बढ़ाने के लिए मावे में जरा-सा पनीर मिला दें और फिर गुलाब जामुन बनाएं तो इससे उनका स्वाद बढ़ जाएगा और देखने में भी आकर्षक दिखेंगे। 
 
* घर पर गुलाब जामुन बनाते एवं तलते समय घी में 2 चम्मच मीठा तेल मिला दें। इससे घी की परत गुलाब जामुन पर नहीं जमेगी।
 
 

टिप्स 2 -

webdunia


 
बेसन की बर्फी :- 
 
* दानेदार एवं खस्ता बर्फी बनाने के लिए बेसन में थोड़ी-सी भुनी हुई सूजी मिला दें। इससे बर्फी खस्ता होकर उसका स्वाद भी बढ़ जाएगा।
 
 
 

टिप्स 3 -


webdunia


 
मूंग का हलवा :- 
 
 
* मूंग दाल का हलवा बनाते समय पिसी दाल को भूनने पर वह कड़ाही में चिपकता है। इसीलिए भूनते समय थोड़ा-सा बेसन मिला दिया जाए, तो दाल कड़ाही से चिपकेगी भी नहीं और भूनना भी आसान होगा।
 
 
 

* टिप्स 4 -
 

webdunia


 
सेवई पुडिंग :- 
 
* सेवईयां को गाढ़ी व स्वादिष्ट बनाने के लिए बनाते समय उसमें जरा-सा कस्टर्ड पावडर मिला दें। सेवईयों का स्वाद बढ़ जाएगा। 
 
 

* टिप्स 5 -

webdunia


 
कस्टर्ड पुडिंग :- 
 
* कस्टर्ड पुडिंग का स्वाद एवं सुगंध बढ़ाने के लिए कस्टर्ड बनाते समय उसमें चीनी आवश्यकता के अनुसार कुछ कम मात्रा में डालें और ठंडा होने पर शहद मिलाएं। 


 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi