Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नववर्ष विशेष : कोको पेस्ट्री विद एग्स

हमें फॉलो करें नववर्ष विशेष : कोको पेस्ट्री विद एग्स
सामग्री : 


2 अंडे, 2 कप मैदा, एक चम्मच सोडा, एक चम्मच कोको व बेकिंग पावडर, चीनी। साइरप डेढ़ बड़े चम्मच शक्कर, पाव कप पानी, सजावट के लिए- 8-10 चेरी, आइसिंग- एक कप आइसिंग शुगर, आधा कप मक्खन, एक चम्मच जिलेटिन, 25 ग्राम मिल्क चॉकलेट, डेढ़ बड़े चम्मच पानी।
 
विधि : 

मैदा, कोको पावडर, बेकिंग पावडर तथा सोडा एक परात में छानकर उसमें अंडे व चीनी डालकर एक साथ फेंटें। इस मिश्रण को पांच मिनट तक फेंटे। तत्पश्चात एक डिश में डालकर माइक्रोवेव में 160 डिग्री से. पर 30 से 35 मिनट तक बेक होने दें। 

पक जाने पर इस केक दो टुकड़ों में काट लें। पानी और शक्कर का मिश्रण टुकड़ों पर फैला दें। जिलेटिन को गरम पानी में घोलकर ठंडा करके इसमें मक्खन व आइसिंग सुगर मिलाकर फेंटे व आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। 
 
 
अब केक के एक टुकड़े पर क्रीम लगाकर दूसरा टुकड़ा उसके ऊपर जमाएं। अब पेस्ट्री काट लें। इनके चारों ओर आइसिंग से डेकोरेट करके चॉकलेट के लच्छे ऊपर से बुरका कर चेरी से सजाए और पेश करें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi