Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्रिसमस केक कैसे बनाएं? पढ़िए इसे बनाने की आसान विधि

हमें फॉलो करें क्रिसमस केक कैसे बनाएं? पढ़िए इसे बनाने की आसान विधि
सामग्री :
275 ग्राम मैदा, 125 ग्राम मक्खन (पिघला हुआ), 1 बड़ा चम्मच क्रीम, 275 ग्राम चीनी, 100 ग्राम बारीक कटे हुए बादाम, 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा, पानी 35 मिली., 1 चम्मच बेकिंग पावडर। 
 
विधि : 
लाजवाब आलमंड केक बनाने के लिए सर्वप्रथम चीनी व पानी को एक पैन में डालें। धीमी आंच पर चढ़ाएं और तीन तार की चाशनी बना लें। चाशनी में मक्खन डालें व अच्छी तरह मिला दें। 
 
अब मैदा, बेकिंग पावडर व सोडे को छानकर चाशनी में मिलाकर एकसार करें। क्रीम भी फेंटकर मिला दें। अब बादाम डालकर घी लगे केक पॉट में डाल दें और 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 30 मिनट बेक कर लें। ठंडा होने पर लाजवाब आलमंड केक ऊपर क्रीम से डेकोरेट करके पेश करें।

नोट : आप चाहे तो केक में साबुत बादाम भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

व्यस्त होते हुए भी शादी में जाना जरूरी है, तो 5 स्टेप्स में करें फटाफट मेकअप