Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रमनसिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ (फोटो)

हमें फॉलो करें रमनसिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ (फोटो)
, गुरुवार, 12 दिसंबर 2013 (20:37 IST)
डॉ. रमनसिंह ने गुरुवार को तीसरी बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
शपथ समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा नेता वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, राजस्थान की भाजपा अध्यक्ष वसुंधरा राजे, शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे, मध्यप्रदेश के भाजपा नेता कैलाश जोशी, रविशंकर प्रसाद, दिल्ली के भाजपा नेता डॉ. हर्षवर्धन, कांग्रेस नेता अजीत जोगी समेत अनेक लोग मौजूद थे।

रमनसिंह ने तीसरी बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ पुलिस परेड ग्राउंड में ली। करीब 25 हजार लोगों की मौजूदगी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। न नारेबाजी हुई और न ही शोरगुल। पार्टी के सभी बड़े नेता मंच पर बैठे थे। रमनसिंह ने कुर्ता-पायजामा और पीला जैकेट पहनकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
WD

90 : रायपुर में डॉ. रमनसिंह ने लगातार तीसरी बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके का ग्रुप फोटो।


webdunia
WD

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह रायपुर में शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल शेखर दत्त के साथ।


webdunia
WD

रायपुर में 12 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने तीसरी मर्तबा मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस मौके पर देशभर से कई वरिष्ठ भाजपा नेता इस समारोह में शामिल हुए।


webdunia
WD

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त रायपुर में मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह को शपथ दिलाते हुए।


webdunia
WD

रायपुर में मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मेहमानों का शुक्रिया अदा करते हुए।


webdunia
WD

रायपुर में डॉ. रमनसिंह के तीसरी बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर मौजूद उमा भारती लालकृष्ण आडवाणी के साथ। समीप हैं भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और नरेंद्र मोदी।


webdunia
WD

रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित मेहमान।


webdunia
WD

रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में कई छात्राएं भी शामिल हुईं।


webdunia
WD

डॉ. रमनसिंह द्वारा तीसरी बार रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi