Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

छत्तीसगढ़ में रमनसिंह की हैट्रिक!

हमें फॉलो करें छत्तीसगढ़ में रमनसिंह की हैट्रिक!
नई दिल्ली , बुधवार, 4 दिसंबर 2013 (18:40 IST)
FILE
नई दिल्ली। लगता है छत्तीसगढ़ में मुख्‍यमंत्रीके रूप रमनसिंह तीसरी पारी खेलने जा रहे हैं। एक्जिट पोल की तस्वीरें कुछ इसी ओर इशारा कर रही हैं। सर्वे के मुताबिक 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 53 सीटें तक मिल सकती हैं।

दिल्ली में त्रिशंकु सरकार..!
मध्यप्रदेश में फिर भाजपा, फिर शिवराज!

इंडिया टुडे-ओआरजी एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 53 सीटें मिलने जा रही हैं, जो पिछली बार की तुलना में 3 सीट ज्यादा है। वहीं कांग्रेस 5 सीटों के नुकसान के साथ 33 सीटों पर सिमटती दिख रही है। अन्य के खाते में 4 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। यहां अन्य को 2 सीटों का फायदा होता दिख रहा है।

इस बार छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी और आमतौर पर ज्यादा वोटिंग को एंटी इनकमबेंसी से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन जानकार मानते हैं कि मोदी फैक्टर के चलते युवा वोटर भाजपा से जुड़े और उसके पक्ष में फैसला जाता दिखाई दे रहा है।

उल्लेखनीय है कि पिछली बार छग में करीब 70 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि इस बार 5 फीसदी बढ़कर करीब 75 फीसदी मतदान हुआ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi