Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके भाजपा में शामिल

हमें फॉलो करें छत्तीसगढ़ : कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके भाजपा में शामिल

विशेष प्रतिनिधि

, शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (13:07 IST)
बिलासपुर। चुनाव के समय छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक रामदयाल उइके पार्टी को बड़ा झटका देते हुए भाजपा में शामिल हो गए हैं।


बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री रमन सिंह की मौजूदगी में रामदयाल उइके भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के बाद रामदयाल उइके ने सीडी कांड को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उइके ने कहा कि कांग्रेस में आज आदिवासी नेताओं का सम्मान नहीं हो रहा है।
webdunia

बताया जा रहा कि हाल ही में कांग्रेस ने चुनाव के लिए जो सात सदस्यीय कमेटी बनाई थी, उसमें अपना नाम नहीं होने से रामदयाल उइके पार्टी से नाराज चल रहे थे, वहीं उइके के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इसे घर वापसी बताया है। उइके 18 साल पहले भाजपा में थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनावी बिसात पर शिवराज को घेरेंगे ये पांच सियासी 'मोहरे'