Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भड़का कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा, पार्टी कार्यालय पर जमकर तोड़फोड़

हमें फॉलो करें भड़का कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा, पार्टी कार्यालय पर जमकर तोड़फोड़
रायपुर , शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (10:47 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। बुधवार को रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की।
 
रायपुर दक्षिण से ब्रजेश अग्रवाल का टिकट जातिगत समीकरण की वजह से काट दिया जिससे नाराज होकर ब्रजेश के समर्थकों ने कांग्रेस दफ्तर में जमकर हंगामा मचाया।
 
पार्टी ने इस सीट पर ब्रजेश के स्थान पर कन्हैया अग्रवाल टिकट दिया है। ब्रजेश के समर्थक कन्हैया को टिकट देने का विरोध कर रहे थे। 
 
इस बीच, कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में शैलेश पांडे को बिलासपुर से टिकट दिए जाने का विरोध किया। यहां से अटल श्रीवास्तव दावेदारी कर रहे थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने ही कार्यालय में की तोड़फोड़ और जमकर नारेबाजी की। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा को बड़ा झटका, चुनाव से दो दिन पहले भाजपा उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल