Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव, कांग्रेस की पहली सूची जारी

हमें फॉलो करें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव, कांग्रेस की पहली सूची जारी
, गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (19:29 IST)
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बस्तर इलाके की 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने वर्तमान आठ में से सात विधायकों को टिकट दिए हैं, जबकि कांकेर से वर्तमान विधायक शंकर धुर्वा का टिकट काटकर शिशुपाल सोरी को उम्मीदवार बनाया गया है। 
 
राजनांदगांव जिले की छह सीटों के नाम का एलान रोका गया है। कांग्रेस ने टिकट वितरण में जातीय समीकरणों का खास ध्यान रखा है। दूसरी ओर जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर टिकट दिया गया। बस्तर की चार सीटें भाजपा के पास हैं।
 
टिकट कटने के बाद कांकेर के वर्तमान विधायक शंकर धुर्वा ने कहा कि मेरी मेहनत बेकार चली गई। अब आगे की रणनीति साथियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद तय करूंगा।

कांग्रेस ने जिन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें अंतागढ़ (सु) से अनूप नाग, भानुप्रतापपुर (सु) से मनोजसिंह मंडावी, कांकेर (सु) शिशुपाल सोरी, केशकाल (सु) संतराम नेताम, कोंडागांव (सु) मोहनलाल मरकाम, नारायणपुर (सु) चंदन कश्यप, बस्तर (सु) लखेश्वर बघेल, जगदलपुर रेखचंद जैन, चित्रकूट (सु) दीपक कुमार बैज, दंतेवाड़ा (सु) श्रीमती देवती कर्मा, बीजापुर विक्रमसिंह मंडावी और कोंटा (सु) से कावसी लखमा शामिल हैं।
 
webdunia

उल्लेखनीय है कि इस सूची में ज्यादा वही नाम है, जिनके बारे में वेबदुनिया ने पहले ही अनुमान व्यक्त कर दिया था। वेबदुनिया ने कहा था कि कांकेर के वर्तमान विधायक का टिकट कटेगा और यहां से शिशुपाल को उम्मीदवार बनाया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नाबालिग लड़की को धर्मांतरण के लिए 500 रुपए का लालच देने वाला सरकारी डॉक्टर गिरफ्तार