Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

छत्तीसगढ़ में दुल्हन की तरह सजाया गया था मतदान केन्द्र

हमें फॉलो करें छत्तीसगढ़ में दुल्हन की तरह सजाया गया था मतदान केन्द्र
रायपुर। गत 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ में हुए दूसरे चरण के मतदान के दौरान एक मतदान केन्द्र रंग-रूप तो देखते ही बनता था। कबीरधाम जिले में एक मतदान केन्द्र को दुल्हन की तरह सजाया गया। दूसरे चरण में राज्य की 72 सीटों के लिए मतदान हुआ था। 
webdunia
मतदाताओं को आ‍कर्षित करने के लिए यहां एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया था, जिस पर लिखा था- मैं हूं मतदाता, भारत भाग्य विधाता।
webdunia
इतना ही नहीं यहां मतादाताओं को प्रतीक्षा करने के लिए भी अलग से प्रतीक्षालय बनाया गया था, जहां वोट डालने से पहले अपनी बारी आने का इंतजार कर सकते थे। 
webdunia
यहां पर एक और आकर्षण का केन्द्र था। बच्चे स्वाभाविक रूप से अपने परिजनों के साथ मतदात केन्द्र तक पहुंचते हैं। इसलिए यहां उनका भी खास ध्यान रखा गया। उनके खेलने के लिए भी अलग क्षेत्र बनाया गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छेत्री के गोल से बेंगलुरु को मिली आईएसएल के पांचवें सीजन में पांचवीं जीत