Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमित शाह ने कबीरपंथी धर्मगुरु प्रकाश मुनि साहेब से लिया आशीर्वाद

हमें फॉलो करें अमित शाह ने कबीरपंथी धर्मगुरु प्रकाश मुनि साहेब से लिया आशीर्वाद
, बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (14:49 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को यहां कबीरपंथ के बड़े धर्मगुरु प्रकाश मुनि साहेब से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया।


मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की आज राजनांदगांव के प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी के स्थल डोगरगढ़ से शुरू हो रही अटल विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाने पहुंचे शाह रायपुर पहुंचने के बाद विमानतल से सीधे राजधानी के कटोरा तालाब इलाके में स्थित आश्रम में पहुंचे और प्रकाश मुनि साहेब से मुलाकात की।

शाह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. सिंह भी थे। दोनों नेताओं ने कबीरपंथी धर्मगुरु से आशीर्वाद लिया। शाह का पहले विमानतल से सीधे डोगरगढ़ पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन अचानक ही उनका प्रकाश मुनि साहेब से मुलाकात का कार्यक्रम तय हुआ।

दोनों नेता इस मुलाकात के बाद हेलीकॉप्टर से लगभग 100 किमी दूर डोगरगढ़ के लिए रवाना हो गए। शाह के अचानक कार्यक्रम तय होने को राज्य में नवम्बर के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

राज्य में कबीरपंथ के अनुयायियों की बहुत बड़ी तादाद है। इस कारण सभी राजनीतिक दलों के नेता कबीरपंथी अनुयायियों को रिझाने का प्रयास करते हैं। (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आधार कार्ड पर यूआईडीएआई का बड़ा फैसला...