Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सामान्य तरीके से काम कर रहा है चंद्रयान

हमें फॉलो करें सामान्य तरीके से काम कर रहा है चंद्रयान
बेंगलुरु (भाषा) , बुधवार, 26 नवंबर 2008 (17:37 IST)
चंद्रमा के रहस्य सुलझाने के लिए गया मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान-प्रथम अपना कामकाज सामान्य तरीके से कर रहा है। इसरो के प्रवक्ता ने बुधवार को यहाँ बताया चंद्रमा के वातावरण के तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है।

प्रवक्ता ने बताया यह सामान्य प्रक्रिया है, क्योंकि चंद्रमा पर अभी गर्मी है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। दिसंबर तक यह सामान्य हो जाएगा।

उन्होंने बताया तापमान में वृद्धि के मद्देनजर इसरो तय समय पर सभी पेलोड पर काम नहीं करेगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा, ताकि पेलोड गर्मी से प्रभावित न हों।

प्रवक्ता ने बताया हाई वोल्टेज वाले दो पेलोड एसएआरए और हेक्स शीघ्र ही चालू हो जाएँगे। यह पेलोड संवेदनशील उपकरण हैं तथा इन्हें और वोल्टेज की जरूरत है। दिसंबर के पहले सप्ताह तक चंद्रमा का वातावरण सामान्य हो जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi