Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Chandrayaan-3 की सफलता के बाद PM मोदी ने बताया क्या है ISRO का अगला मिशन

हमें फॉलो करें Chandrayaan-3 की सफलता के बाद PM मोदी ने बताया क्या है ISRO का अगला मिशन
, बुधवार, 23 अगस्त 2023 (18:49 IST)
Chandrayaan-3 Mission : अंतरिक्ष में भारत ने इतिहास रच दिया। भारत के चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग की। भारत साउथ पोल इलाके में पहुंचने वाला पहला देश बन गया। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं। इसरो की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी।
 
पीएम मोदी ने कहा कि ये सफलता इस बात बात का सबूत है कि बार बार कोशिश करने पर सफलता मिलती ही मिलती है। अभी देश में बहुत से मिशन कामयाब बनाये जाने हैं। अगला मिशन शुक्र होगा। इन सभी के लिए वैज्ञानिकों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। पीएम मोदी ने कहा कि अब चंदा मामा दूर के नहीं, पास के हैं।
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का इसरो द्वारा सीधा प्रसारण किया गया, जिसे देशभर के लोगों ने इसरो के फेसबुक और यूट्यूब पर देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साउथ अफ्रीका से लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट देखा।
 
पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि ‘जीवन धन्य हो जाता है, जब हम ऐसा इतिहास रचते देखते है। ये क्षण अभूतपूर्व है। यह विकसित भारत के शंखनाद का क्षण, भारत के जयघोष का क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का क्षण है।
 
उन्होंने इसरो की इस अभूतपूर्व उपलब्धी का जिक्र करते हुए कहा कि ‘धरती पर लिया गया संकल्प, चांद पर साकार किया। टीम चंद्रयान, ISRO और सभी वैज्ञानिकों को बहुत बहुत बधाई। उन्होंने वर्षों तक इसके लिए परिश्रम किया।
 
देशभर में हुआ हवन-पूजन : चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर देशभर में पूजा-पाठ और दुआएं मांगी गई। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लेकर मध्य प्रदेश के उज्जैन तक के मंदिरों में हवन किया गया। इसरो के इस बेहद महत्वाकांक्षी मून मिशन की सफलता के लिए दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित मदरसों में दुआएं पढ़ी गईं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तिरंगे के साथ हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। Edited By : Sudhir Sharma 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बना भारत, चांद की मिट्‌टी पर अशोक स्तंभ और ISRO के लोगो की छाप छोड़ेगा Chandrayaan 3