Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केरल में पुरुषों से ज्यादा महिलाएँ

हमें फॉलो करें केरल में पुरुषों से ज्यादा महिलाएँ
तिरुवनंतपुरम , शुक्रवार, 1 अप्रैल 2011 (20:49 IST)
जनगणना के आँकड़ों के मुताबिक केरल में एक बार फिर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की संख्या दर्ज हुई है। प्रदेश में 2001 में प्रति 1000 पुरुषों पर 1058 महिलाएँ थीं, जिनकी संख्या अब बढ़कर प्रति 1000 पर 1084 हो गई है।

केरल की जनसंख्या 33387677 दर्ज हुई है, जिनमें 16021290 पुरुष और 17366387 महिलाएँ हैं। प्रदेश की जनसंख्या वृद्धि दर केवल 4.86 फीसदी दर्ज हुई है, जो कई प्रदेशों से कम है।

केरल में 93.91 फीसदी लोग साक्षर हैं। प्रदेश की साक्षरता दर में 2001 के मुकाबले 3.05 फीसदी का इजाफा हुआ। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi