Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान : कैसे होंगे वर्ष 2018 के सितारे

हमें फॉलो करें सलमान खान : कैसे होंगे वर्ष 2018 के सितारे
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को मेष लग्न व कुंभ राशि में हुआ। 
 
कला का कारक शुक्र धनेश व सप्तमेश होकर दशम यानी व्यवसाय भाव में होकर उच्च के मंगल के साथ है।
 
सलमान की पत्रिका में जन्म के समय शुक्र बलवान स्थिति में है तथा दशम(पिता भाव) में शनि की राशि में है इसीलिए आपको पिता का ह र बार पूरा सहयोग मिलता है। उन्हीं के सहयोग से सलमान फिल्म जगत में अपना स्थान बनाने में सफल रहे।
 
दूसरे शब्दों में लग्न का स्वामी मंगल उच्च का होकर दशम पिता तथा व्यापार भाव में है। इसीलिए उन्हें फिल्म के व्यवसाय में में पिता का बैकग्राउंड काम आया। पंचम भाव (मनोरंजन का कारक) का भावाधिपति सूर्य नवम यानी भाग्य भाव में गुरु की राशि में है अत: भाग्य का आपको भरपूर साथ मिला। 
 
2018 वर्ष का अंक 9 है, और यह अंक मंगल प्रधान है। मंगल सलमान की पत्रिका में उच्च का है। इस समीकरण से 2018 
 
सलमान के लिए कई चमकदार सफलता लेकर आ रहा है। सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं.... 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

27 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...