Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रक्षा क्षेत्र के लिए 2,74,114 करोड़ रुपए

हमें फॉलो करें रक्षा क्षेत्र के लिए 2,74,114 करोड़ रुपए
नई दिल्ली , बुधवार, 1 फ़रवरी 2017 (13:41 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने वर्ष 2017-18 के बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए 2,74,114 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, जो पिछले वर्ष के आवंटन से लगभग 16 हजार करोड़ रुपए अधिक है।
 
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को लोकसभा में वर्ष 2017-18 का बजट पेश करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि 2,74,114 करोड़ रुपए की राशि में पेंशन संबंधी खर्च शामिल नहीं है। 
 
वर्ष 2016-17 में रक्षा क्षेत्र के लिए 2,58,000 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया था। इसके अलावा 60 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान 'एक रैंक एक पेंशन' के लिए अलग किया गया था। वर्ष 2015-16 में रक्षा क्षेत्र के लिए 2,46,000 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जेटली के बजट में राजनीतिक दलों को बड़ा झटका