Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पुरस्कार और सम्मान

हमें फॉलो करें पुरस्कार और सम्मान
57 वें राष्ट्रीय पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : अमिताभ बच्चन (पा)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : अनन्या चटर्जी (आबोहोमान)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म : कुट्टी श्रांक (मलयालम)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : रितुपर्णो घोष (आबोहोमान, बंगाली फिल्म)
श्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म : 3 इडियट्स
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री : अरुंधति नाग (पा)
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता : फारुख शेख (लाहौर)
श्रेष्ठ नवोदित निर्देशक : संजय पूरण सिंह चौहान (लाहौर)
सर्वश्रेष्ठ संगीत : अमित त्रिवेदी (देव डी)
सर्वश्रेष्ठ गीतकार : स्वानंद किरकिरे (बहती हवा सा था वो, 3 इडियट्स)
श्रेष्ठ फीचर फिल्म (हिंदी) : पा
श्रेष्ठ फीचर फिल्म (मराठी) : नटरंग
श्रेष्ठ फीचर फिल्म (बंगाली) : आबोहोमान
नर्गिस दत्त अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म विद सोशल मैसेज : देहली 6

55 वाँ फिल्मफेयर अवॉर्ड्‍स
बेस्ट एक्टर : अमिताभ बच्चन (पा)
बेस्ट एक्ट्रेस : विद्या बालन (पा)
बेस्ट फिल्म : 3 इडियट्स
बेस्ट डायरेक्टर : राजकुमार हिरानी (3 इडियट्स)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल : बोमन ईरानी (3 इडियट्स)
बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल : कल्की कोएच्लिन (देव डी)
बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स : रणबीर कपू
बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स : माही गिल (देव डी)
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) : फिराक
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर (मेल) : अयान मुखर्जी (वेक अप सिड)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर (फीमेल) : ज़ोया अख्तर (लक बाय चांस)
बेस्ट म्यूजिक : एआर रहमान (देहली 6)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) : मोहित चौहान (मसकली : देहली 6)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) : रेखभारद्वाज (गेंदाफूल : देहली 6), कविता सेठ (इकतारा : वेकअप सिड)
बेस्ट लिरिक्स : इरशाद कामिल (आज दिन : लव आज कल)
बेस्ट स्टोरी : अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी (3 इडियट्स)
बेस्ट स्क्रीनप्ले : राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा, अभिजात जोशी (3 इडियट्स)
बेस्ट डॉयलॉग : राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा (3 इडियट्स)
लाइफटाइम एचिवमेंट अवॉर्ड : शशि कपूर, खय्याम
आरडी बर्मन म्यूजिक अवॉर्ड : अमित त्रिवेदी

आईफा अवॉर्ड्‍स 2010 : विजेताओं की सूची
सर्वश्रेष्ठ फिल्म : 3 इडियट्‍स
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : अमिताभ बच्चन (पा)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : करीना कपूर (3 इडियट्‍स), विद्या बालन (पा)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : राजकुमार हीरानी (3 इडियट्‍स)
सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता : संजय दत्त (ऑल द बेस्ट)
सर्वश्रेष्ठ खलनायक : बोमन ईरानी(3 इडियट्‍स)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : शरमन जोशी (3 इडियट्स)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : दिव्या दत्ता (देहली 6)
सर्वश्रेष्ठ संगीतकार : प्रीतम (लव आज कल)
सर्वश्रेष्ठ गीतकार : स्वानंद किरकरे (3 इडियट्‍स)
सर्वश्रेष्ठ कहानी : अभिजात जोशी, राजकुमार हीरानी, विधु विनोद चोपड़ा (3 इडियट्‍स)
सर्वश्रेष्ठ गायक : शान (बहती हवा-सा था वो, 3 इडियट्स)
सर्वश्रेष्ठ गायिका : कविता सेठ (एक तारा, वेक अप सिड)
आईफा आउटस्टेंडिंग कान्ट्रिब्यूशन टू हिंदी सिनेमा (मेल) : जे. ओमप्रकाश
आईफा आउटस्टेंडिंग कान्ट्रिब्यूशन टू हिंदी सिनेमा (फीमेल) : जीनत अमान
आउटस्टेंडिंग एचिवमेंट बाय एन इंडियन इंटरनेशनली : अनिल कपूर
आईफा ग्रीन ग्लोबल अवॉर्ड : विवेक ओबेरॉय

मान-सम्मान
* सिनेमाटोग्राफर वी.के. मूर्ति को वर्ष 2008 का दादा फालके अवॉर्ड दिया गया जबकि डी. रामा नायडू को वर्ष 2009 का दादा फालके अवॉर्ड देने की घोषणा हुई। रामा नायडू ने बारह भाषाओं में 130 फिल्में बनाई हैं।
* आमिर खान और ए.आर.रहमान को पद्म अलंकरण देने की घोषणा।
* संगीतकार रवि शंकर शर्मा को वर्ष 2008-09 के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा लता अलंकरण दिया गया।
* गायिका अनुराधा पौड़वाल को वर्ष 2009-10 के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा लता अलंकरण दिया गया।
* यश चोपड़ा को मध्यप्रदेश शासन द्वारा किशोर कुमार सम्मान।

स्क्रीन अवॉर्ड्‌स
स्क्रीन अवॉर्ड्‌स में महानायक अमिताभ बच्चन ने "पा" फिल्म में प्रोजेरिया से ग्रसित 13 वर्षीय किशोर की भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आमिर खान अभिनीत फिल्म "थ्री इडियट्स" ने वर्ष 2009 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार अपने नाम कर लिया। "थ्री इडियट्स" ने छः जबकि "पा" ने अपने नाम पाँच पुरस्कार किए। विद्या बालन ने पा में अमिताभ की माँ की भूमिका निभाई है, उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। थ्री इडियट्स के निर्देशक राजकुमार हिरानी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है, वहीं अरुंधती नाग ने "पा" फिल्म में निभाई गई अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया। प्रतीक को ऑरो के सबसे अच्छे दोस्त विष्णु की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार दिया गया है। ऋषि कपूर को लक बाय चांस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला है, वहीं ओमी वैद्य ने सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार और थ्री इडियट्स के लिए सर्वश्रेष्ठ उभरते कलाकार का पुरस्कार अपने नाम कर लिया। बोमन ईरानी को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक छवि वाले अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। दिल्ली-6 के लिए एआर रहमान को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार और गीतकार जावेद अख्तर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi