Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रजनीकांत के लिए उपवास रखा था श्रीदेवी ने

हमें फॉलो करें रजनीकांत के लिए उपवास रखा था श्रीदेवी ने
श्रीदेवी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, रियल लाइफ में भी सुपरस्टार थीं। उनका चार्म, व्यवहार, प्यार लोगों को उनकी तरफ आकर्षित करता था। ग्लैमरस और फैशनेबल मानी जाने वालीं श्रीदेवी का बेहद सरल और सीधी थीं। 
 
उनके जीवन से जुड़े कई किस्से हैं जिससे उनके फैंस उनसे और प्यार करने लगते हैं। उन किस्सों में एक किस्सा यह भी शामिल है कि एक बार जब फिल्म 'राणा' की शूटिंग चल रही थी तो रजनीकांत बहुत बीमार पड़ गए थे। 
 
रजनीकांत और श्रीदेवी हमेशा से करीबी दोस्त रहे हैं। उन्होंने साथ में करीब 20 फिल्में की हैं। 'राणा' के समय उनकी स्थिति बहुत गंभीर थी। श्रीदेवी इस बात से बेहद चिंता में आ गईं। 
 
उन्होंने शिरडी के साईं बाबा से प्रार्थना की और एक सप्ताह के लिए उपवास रखा ताकि भगवान जल्दी मान जाएं और रजनीकांत को जल्दी ठीक कर दें। उन्होंने पुणे के साईं बाबा मंदिर में दर्शन किए और प्रार्थना की। 
 
रजनीकांत टॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। श्रीदेवी के भी वहां करोड़ो फैंस हैं। सभी ने श्रीदेवी की याद में यह पोस्ट शेयर किया। श्रीदेवी की याद सभी को बहुत आएगी। उनके परिवार और करीबी बेहद दुखी है और उन्हें संभालना बहुत मुश्किल हो रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हंसते हुए श्रीदेवी की प्रार्थना सभा में पहुंची जैकलीन, लोगों ने किया ट्रोल