Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए इरफान की जगह शाहरुख खान कैसे बन गए रईस?

हमें फॉलो करें जानिए इरफान की जगह शाहरुख खान कैसे बन गए रईस?
शाहरुख खान को लेकर राहुल ढोलकिया ने 'रईस' नामक फिल्म बनाई है जो अरसे से प्रदर्शन का बाट जोह रही है। यह फिल्म संभवत: अगले वर्ष गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित होगी।   
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 'रईस' के लिए शाहरुख पहली पसंद नहीं थे। सूत्रों के अनुसार राहुल ने जब फिल्म को बनाने की योजना बनाई तो कम बजट में इरफान खान को लेकर उन्होंने फिल्म बनाने का निश्चय किया। 
 
जब राहुल की मुलाकात रितेश सिधवानी से हुई तो उन्हें इस प्रोजेक्ट में दम नजर आया। उन्होंने फिल्म का बजट बढ़ा दिया और इरफान की जगह शाहरुख खान ने ले ली। अब  'रईस' में दोनों 'खानों' में से कौन बेहतर होता, इसका फैसला आप कीजिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनी देओल के बारे में 50 रोचक जानकारियां