Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यो यो हनी सिंह ने शेयर किया 'मखना' का बीटीएस वीडियो

हमें फॉलो करें यो यो हनी सिंह ने शेयर किया 'मखना' का बीटीएस वीडियो
म्यूजिक सेंसेशन यो यो हनी सिंह अपने नए गीत मखना के रिलीज के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। मखना का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और हनी सिंह के प्रशंसक बेसब्री से इस गाने की रिलीज का इंतजार कर रहे है।
 
जहाँ एक तरफ इस सॉग्स के ट्रेलर के बाद प्रशंसक उत्सुक है, वही यो यो हनी सिंह ने गीत का बीटीएस वीडियो रिलीज करके उत्साह बढ़ा दिया है। यो यो हनी सिंह न केवल अपने गायन, आकर्षक धुन और लिरिक्स के लिए जाने जाते हैं, बल्कि किलर मूव्स के लिए भी प्रसिद्ध है जो फैंस के दिमाग में गहरी छाप छोड़ देते हैं।
 
मखना के डांस रिहर्सल वीडियो के साथ, प्रशंसक मजेदार डांस मूव्स के साथ एक और दिलचस्प ट्रैक की उम्मीद कर सकते है। यो यो हनी सिंह ने भारतीय संगीत इंडस्ट्री में अपने असाधारण संगीत और अक्षम शैली के साथ विजय प्राप्त कर ली है। संगीत की दुनिया का सरताज एक बार फिर से अपने दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार है।
 
यो यो हनी सिंह इससे पहले भी कई हिट के साथ हमारा मनोरंजन कर चुके है और अधिकतम हिट टी-सीरीज के सहयोग के साथ दिए गए हैं और अब मखना के साथ दोनों एक बार फिर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है। हनी सिंह का कमबैक गीत 'मखना' 21 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ज़ीरो: आनंद एल राय ने मुंबई में मेरठ बसाने के लिए की इतनी कड़ी मेहनत